Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 33°C

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव: बारासात और मथुरापुर के एक-एक बूथ पर आज फिर से वोटिंग

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव: बारासात और मथुरापुर के एक-एक बूथ पर आज फिर से वोटिंग

पश्चिम बंगाल की बारासात और मथुरापुर लोकसभा सीटों के सभी बूथों पर आज यानी 3 जून को एक बार फिर वोटिंग होने जा रही है. चुनाव आयोग ने इन बूथों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है. दरअसल, इन सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग हुई थी, लेकिन गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद चुनाव आयोग ने इन बूथों पर दोबारा मतदान का निर्णय लिया. बता दें कि आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक बारासात के देगंगा विधानसभा केंद्र और मथुरापुर के काकद्वीप विधानसभा केंद्र के निर्धारित बूथों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि चुनाव आयोग ने ये फैसला संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर लिया है. इन बूथों पर अनियमितताओं की शिकायतें मिलने के बाद निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए दुबारा मतदान कराया जा रहा है.

यहां आखिरी चरण में हुआ था मतदान

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की बारासात और मथुरापुर लोकसभा सीटों पर सातवें और अंतिम चरण में मतदान हुआ था. मतदान के दौरान दो बूथों पर अनियमितताओं की शिकायतें मिलीं, जिसके बाद आज फिर से मतदान कराने का फैसला किया गया है.

4 जून को आएंगे नतीजे 

लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सात चरणों के लिए मतदान हो चुका है. आखिरी 7वें चरण का मतदान 1 जून को हुआ था. 7वें चरण का मतदान पूरा होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं.  लगातार तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है. इस जनादेश 2024 के मुताबिक, एनडीए को 342-378 सीटें, इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें और अन्य को 21-23 सीटें मिल सकती हैं. बहरहाल, अब ये तो 4 जून को ही स्पष्ट होगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी और कौन सत्ता की बागडोर संभालेगा

इस आधार लिया गया फैसला

आपको बताते चले कि बारासात के देगंगा विधानसभा केंद्र और मथुरापुर के काकद्वीप विधानसभा केंद्र स्थित बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है. इस संबंध में आयोग ने कहा कि इन बूथों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। इन दोनों जगहों पर अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं.

Filed under West Bengal

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.