Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

सरकार पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार लेकिन विपक्ष मर्यादा का रखे ख्याल… हंगामे पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

सरकार पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार लेकिन विपक्ष मर्यादा का रखे ख्याल… हंगामे पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्षी दलों के हंगामे की भेंट गई. सदन शुरू होते ही नीट और नेट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों की कार्यवाही बार बार स्थगित करनी पड़ी. जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है. हालांकि उन्होंने कहा कि ये चर्चा सदन की मर्यादा के तहत होनी चाहिए.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम किसी भी विषय का सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही कह रहे हैं कि हमारा दायित्व देश के और नौजवानों के प्रति है. उन्होंने कहा कि मैं छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कार्रवाई शुरू हो चुकी है, CBI की गाज गिरने वाली है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी.

राजनीति से दूर होकर करें चर्चा

इसी के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्षी दलों से सदन में शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि ये मामला न्यायालय के संज्ञान में है. इस पर जांच चल रही है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि – मैं विपक्ष के नेता से भी निवेदन करता हूं कि इस मुद्दे पर आप राजनीति से दूर होकर चर्चा करें. हालांकि सदन में भारी शोर शराबे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी.

विपक्ष ने कहा- नियम 267 के तहत हो चर्चा

इससे पहले विपक्षी दलों ने सरकार के नियम 267 के तहत सदन में पेपर लीक पर चर्चा कराने की मांग की थी. कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के सांसदों ने पेपर लीक पर सरकार से चर्चा की मांग उठाई थी. लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में पेपर लीक पर दिन भर हंगामा होता रहा.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.