Skip to content
Tuesday, November 3, 2026 Ahmedabad 28°C

हिंदू लड़की का Video किया वायरल, हिंदुओं पर ही हमला, झारखंड के एक गाँव में ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ का आतंक है

हिंदू लड़की का Video किया वायरल, हिंदुओं पर ही हमला, झारखंड के एक गाँव में ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ का आतंक है

झारखंड के पाकुड़ में हिंदुओं के घरों पर पथराव का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पाकुड़ में एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की का वीडियो बनाकर वायरल करने का प्रयास किया था, जिसके बाद हिंदुओं ने इस घटना का विरोध किया और लड़के की पिटाई भी हुई। इसी घटना से नाराज होकर मुस्लिम पक्ष के लोग हिंदुओं के घरों के बाहर आ खड़े हुए और दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईट-पत्थर चलाए गए।

खबरों के मुताबिक, घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से चोटिल होने और कई घरों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इस दौरान पुलिस को भी निशाना बनाया गया जिसके चलते तीन पुलिसकर्मी घायल होने की बात भी कही जा रही है। वहीं भाजपा नेताओं का दावा है कि इस घटना से भयभीत होकर हिंदू इलाके से पलायन करने को तैयार हैं। गाँव वीरान हो रहा है। भाजपा नेताओं ने इन हालातों के पीछे बंगाल से आए बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ बताया है। साथ ही वर्तमान सोरेन सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

भाजपा नेताओं ने उठाया मुद्दा

घटना की बाबत झारखंड के गोड्डा क्षेत्र से सांसद बने डॉ निशिकांत दुबे ने कहा, “झारखंड में कॉन्ग्रेस के शासन में यह पाकुड़ का तारानगर इलामी गाँव वीरान हो गया। दोष क्या, एक नाबालिग लड़की का वीडियो बनाकर मुस्लिम लड़का ब्लैकमेल कर रहा था। विरोध करने पर पूरे हिंदू को ही गाँव छोड़ने के लिए पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशी घुसपैठिए आ गए। झारखंड पुलिस अब पश्चिम बंगाल के लोगों के हाथों असहाय। संथालपरगना कश्मीर घाटी बनने की राह पर, जहाँ हिंदू विस्थापित हुए अपने ही देश में।”

इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, “जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंसी बजा रहा था…आज के संदर्भ में ये बात हेमंत सोरेन पर भी सटीक लागू होती है।” उन्होंने कहा, “झारखंड का संथाल परगना क्षेत्र बांग्लादेशी घुसपैठियों के आतंक की आग में झुलस रहा है, और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रमण में व्यस्त हैं। घुसपैठियों के आतंक से संथाल परगना के जनजातीय मूलवासी अब अपने घरों से ही पलायन करने को विवश हो चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “झारखंड के हालात 90 के दशक की कश्मीर और वर्तमान बंगाल-केरल के जैसे बदतर बनते जा रहे हैं, जहाँ राज्य सरकारें मुस्लिम तुष्टिकरण की आड़ में हिन्दुओं के उपर हो रहे हमले को देखकर आँखे मूँद ले रही है। पाकुड़ के तारानगर गाँव में मुस्लिम युवक द्वारा युवती को ब्लैकमेल किए जाने का विरोध करने पर बांग्लादेशी घुसपैठयों ने हिन्दुओं के घरों पर हमले कर दिए। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी बताती है कि उनकी सरकार का मौन समर्थन इन घुसपैठियों को प्राप्त है।” उन्होंने अंत में लिखा, “हेमंत जी, याद रखिए झारखंड को तालिबान नहीं बनने दिया जाएगा… आपकी सरकार कुछ महीनों की मेहमान है। फिर इन घुसपैठियों और उनके सरपरस्तों को भी प्रदेश से बाहर खदेड़ा जाएगा।”

पुलिस ने बताया स्थिति नियंत्रण

इस मामले में पुलिस का बयान भी आया है। प्रभात खबर की रिपोर्ट अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहँची और मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों समुदायों के साथ बैठक की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है। जल्द ही मामले को सुलझाया लिया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि पाकुड़ के तारानगर गाँव में घटित घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को चिह्नित कर लिया गया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई होगी।

Filed under Jharkhand India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.