Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 30°C

घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे बीजेपी सांसद नवीन जिंदल, देखें वीडियो

घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे बीजेपी सांसद नवीन जिंदल, देखें वीडियो

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए चल रही वोटिंग के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर कुरुक्षेत्र के मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे। नवीन जिंदल को घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र तक जाते हुए देखकर लोग हैरत में पड़ गए।

इसे शुभ माना जाता है

मतदान केंद्र पहुंचने और वोट डालने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। हमें बहुत खुशी है कि लोग आज अपना वोट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा की बहादुर और जागरूक जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी…मैं यहां घोड़े पर सवार होकर आया हूं क्योंकि इसे शुभ माना जाता है।

समय बताएगा कि कौन सीएम बनेगा

वहीं उन्होंने अपनी मां का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरी मां सावित्री जिंदल हिसार से चुनाव लड़ रही हैं, हिसार के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं। इसलिए हिसार की जनता तय करेगी कि वे किसे अपना प्रतिनिधि बनाना चाहते हैं…हरियाणा भाजपा को आशीर्वाद देगा और नायब सिंह सैनी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। वे (अनिल विज) भी हमारी पार्टी के बहुत बड़े नेता हैं और समय बताएगा कि कौन (मुख्यमंत्री) बनता है, लेकिन अगर किसी बड़े नेता के मन में कुछ है, तो उसे कहने का अधिकार है।’

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे नवीन जिंदल

नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं। वे 2004 से 2014 तक कुरुक्षेत्र के सांसद थे। लेकिन 2014 में मोदी लहर में चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने सियासत से दूरी बना ली थी। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे बीजेपी के टिकट पर कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए।

Filed under Elections Haryana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.