West Bengal में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है। Murshidabad जिले के नौदा इलाके में अज्ञात हमलावरों द्वारा देसी बम फेंके जाने से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया के बीच अचानक हमलावरों ने भीड़ को निशाना बनाते हुए बमबाजी की। इस घटना से मतदान केंद्र के आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है।
इस घटना के बाद चुनाव आयोग और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
चुनाव के दौरान हुई इस हिंसक घटना ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel