Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के लिए लगानी होगी 1600 मीटर दौड़, जानें कितनी चाहिए हाइट

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के लिए लगानी होगी 1600 मीटर दौड़, जानें कितनी चाहिए हाइट

अगर आप दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं. तो आपके लिए बेहद ही अच्छी खबर है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 7547 पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2023 से जारी है. वहीं उम्मीदवार 30 सितंबर 2023 तक लास्ट आवेदन कर सकते हैं. साथ ही, एप्लीकेशन फीस का भुगतान उसी डेट तक कर सकते है.

उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करना का भी मौका मिलेगा. कैंडिडेट्स 3 से 4 अक्टूबर तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करा सकते हैं. बता दें कि दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पद की परीक्षा का आयेजन 14 नवंबर 2023 से लेकर 5 दिसंबर 2023 तक होगा.

शारीरीक योग्यता

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पद के लिए शारीरीक योग्यताएं भी निर्धारित की गई है. पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए. साथ ही महिलाओं की हाइट 157 सेंटीमीटर तय की गई है. पुरुषों के सीने की चौड़ाई 81 से 85 सेंटीमीटर होनी चाहिए. पुरूष कैंडिडेट्स जिनकी उम्र 30 से अधिक है. उनको 6 मीनट में 1600 मीटर दूरी की दौड़ लगानी होगी. वहीं महिला उम्मीदवारों को 8 मीनट में 1600 मीटर दूरी की दौड़ तय करनी होगी. पुरुषों को 14 फीट की लॉन्ग जम्प करनी होगी. महिलाओं को 10 फीट की लॉन्ग जम्प लगानी होगी. पुरुष वर्ग को हाई जम्प में 3 फीट 9 इंच और महिला वर्ग को 3 फीट की हाई जम्प लगानी होगी.

एप्लीकेशन फीस

जो उम्मीदवार जनरल, OBC, EWS वर्ग से आते है. उनको 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी. साथ ही ST, SC और किसी भी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों को कोई भी एप्लीकेशन फीस नहीं देनी है. वहीं, उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म में किसी भी प्रकार का करेक्शन कराते है, तो उसके लिए भी उनको करेक्शन चार्ज देने होंगे. अगर वो पहली बार एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कराते है तो 200 रुपये और दूसरी बार करेक्शन के लिए 500 रुपये करेक्शन चार्ज देना पड़ेगा. एप्लीकेशन फीस का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते है.

आयु सीमा

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल तय की गई है. साथ ही उम्मीदवारों को यहां इस बात का ध्यान देना होगा उनका जन्म 2 जुलाई 1998 और 1 जुलाई 2005 के बीच में हुआ हो. आरक्षित वर्ग से आने वाले पुरुष और महिला उम्मीदवारों को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पद के लिए जारी नियम और शर्तों के अनुसार छूट देने का प्रावधान है.

पदों के अनुसार योग्यता

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 7547 पद है. जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5056 पद निर्धारित किया गया है. वहीं, महिला उम्मीवारों के लिए 2491 पदों पर नियुक्तियां की जानी है. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से उम्मीदवार 12वीं पास हो. पुरुष उम्मीदवारों के पास LMD का ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते है.

 

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.