Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 27°C

पत्थरबाजी, तिरंगे का अपमान, सिर तन से जुदा के नारे: मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकले जुलूस के दौरान कई जगहों पर उपद्रव

पत्थरबाजी, तिरंगे का अपमान, सिर तन से जुदा के नारे: मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकले जुलूस के दौरान कई जगहों पर उपद्रव

पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर गुरुवार (28 सितंबर 2023) को निकले बारावफात जुलूस में कई जगहों पर उपद्रव देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जुलूस में शामिल लोगों ने पत्थरबाजी की। सुल्तानपुर में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। बदायूं में का एक वीडियो वायरल है, जहाँ भीड़ ‘सिर तन से जुदा’ के नारे लगाती दिख रही है।

कुशीनगर में पत्थरबाजी

कुशीनगर में बारावफात जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हुई। नवीन सब्जी मंडी के नौका टोला से बारावफात का जुलूस नगर भ्रमण के लिए निकला। इसमें एक ट्राली पर नाबालिग हाथ में तख्ती लिए था, जिस पर लिखा हुआ था- 15 मिनट याद आया। उसी ट्राली पर हैदराबाद के विवादित मुस्लिम नेता अकबरूद्दीन ओवैसी की हेट स्पीच का ऑडियो भी बज रहा था।

ये जुलूस वापस जब गोला बाजार पहुँचा तो ओवैसी के ऑडियो पर हिंदू युवकों ने आपत्ति की, इसके बाद जुलूस में शामिल युवकों ने राम जानकी मंदिर के पास पथराव किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती करनी पड़ी।

https://twitter.com/AadiJournalist/status/1707374108965498889?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1707378737971597798%7Ctwgr%5E28f5dd66b29df280a0135e75ff767528580af30b%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.opindia.com%2Fnational%2Fbarawafat-procession-stone-pelting-in-kushinagar-sir-tan-se-juda-slogans-in-budaun%2F

पथराव में राम जानकी नगर की मुस्कान और रितेश घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पथराव करने वाले 37 ज्ञात और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बदायूं में सिर तन से जुदा का नारा

बारावफात के दिन ही बदायूं में जुलूस ने ‘सिर तन से जुदा’ के भड़काऊ नारे लगाए। यह घटना बदायूं के शेखूपुर का है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटनाक्रम का वीडियो शेयर करते हुए एडवोकेट विनीत जिंदल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सवाल करते हुए लिखा कि क्या इस्लाम को मानने वाले लोग भारत का इस्लीमाकरण करना चाहते हैं?

सुल्तानपुर में तिरंगे का अपमान

बारावफात के जुलूस के दौरान ही सुल्तानपुर के बल्दीराय बाजार में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। यहाँ तिरंगे पर कुछ आपत्तिजनक बात लिखे जाने की बात सामने आ रही है, जिसमें बल्दीराय थाने के प्रभारी (एसएचओ) अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया है कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.