Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

कुपवाड़ा में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 ढेर; PAK हथियार और नकदी बरामद

कुपवाड़ा में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 ढेर; PAK हथियार और नकदी बरामद

सीमा पार हो रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए उत्तर कश्मीर केकुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. आतंकियों के खिलाफ अभी भी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है. पुलिस ने बताया कि विशेष सूचना पर कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के कुमकाड़ी इलाके में सेना और पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान सीमा पार से आने वाले दो घुसपैठियों को सुरक्षा बलों के जवानों ने ढेर कर दिया.

आतंकियों से अब तक चार एके मैगजीन, दो एके राइफल, एक पाक पिस्टल, 90 राउंड, एक पाउच और 2100 रुपये की पाक करेंसी जब्त की गयी है. सुरक्षा बलों की ओर से घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.