Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

यूपी के सरकारी डॉक्टर्स को मिलेगी खुशखबरी, बढ़ेगी रिटायरमेंट की उम्र!

यूपी के सरकारी डॉक्टर्स को मिलेगी खुशखबरी, बढ़ेगी रिटायरमेंट की उम्र!

उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टर्स के लिए राज्य सरकार ने खुशखबरी देने की तैयारी कर ली है. दरअसल मंगलवार को राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई जा सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में ही कैबिनेट डॉक्टर्स की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के मसौदे को मंजूरी दे सकती है. फिलहाल डॉक्टर्स की रिटायरमेंट की उम्र 62 साल है जिसे बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लगाई जा सकती है. इस दौरान लंबे समय से डॉक्टर्स की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मां को भी मंजूरी मिल सकती है. बता दें कि वर्तमान में डॉक्टर्स के रिटायरमेंट की उम्र 62 साल है जिसे बढ़ाकर 65 साल करने की योजना बनाई गई है. इस पर आज कैबिनेट की मुहर के बाद लागू किया जा सकता है.

प्रदेश में सरकारी डॉक्टर्स के आंकड़ों पर बात करें तो पूरे प्रदेश में लगभग 19,500 पद हैं. इन पदों में से सिर्फ 11,500 पदों पर ही डॉक्टर्स तैनात हैं. ऐसे में सरकारी डॉक्टर्स की रिटायरमेंट की उम्र में इजाफा होने से खाली पदों को भरने में सहायता मिलेगी. सरकार ने इसका व्यवरण पहले ही तैयार कर लिया था.

इस मुद्दे के अलावा उत्तर प्रदेश माता-पिता भरण पोषण और कल्याण नियमावली में संशोधन किया जा सकता है. इसमें उन बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने का नियम शामिल किया जा सकता है जो अपने माता-पिता का ठीक से ख्याल नहीं रख रहे. इसके अलावा नगर विकास विभाग की सीएम ग्रिड योजना के तहत 18 शहरों मे ई बस सेवा को शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है.

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.