Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: 80 देशों के प्रमुखों को भेजे जाएंगे निमंत्रण

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: 80 देशों के प्रमुखों को भेजे जाएंगे निमंत्रण

दुनिया भर में मौजूद राम भक्तों के लिए वह शुभ घड़ी अब बहुत ही करीब आ गई है जब राम जन्मभूमि पर रामलला विराजमान होंगे. प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. राम जन्मभूमि पर रामलाल का दिव्य मंदिर दिन प्रतिदिन अपने आकार और स्वरूप को पा रहा है. वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन को विश्व व्यापी स्वरूप देने में लगा हुआ है. 22 जनवरी 2024 को रामनगरी में देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है.

मंदिर ट्रस्ट से प्राण प्रतिष्ठा के दौरान न सिर्फ देश के बल्कि विदेशों के भी मेहमानों की लिस्ट तैयार कर ली है. ट्रस्ट के द्वारा तैयार की गई सूची में देश समेत दुनिया के 80 देशों के राष्ट्रध्यक्षों के नाम भी दर्ज किए गए हैं. जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य आयोजन की तिथि पर आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है.

ट्रस्ट से जुड़े एक शख्स ने TV9 से बातचीत में बताया कि, दुनिया के 40 देशों में हमारा संगठन सक्रिय रूप से काम कर रहा है. दुनिया के 80 देशों के प्रमुखों को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन में आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में दुनिया के 25 देश ऐसे हैं जिनके प्रतिनिधि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन में मौजूद होने का संकेत दे रहे हैं. माना जा रहा है कि दुनिया के 25 देश के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. कुंभ मेले की तर्ज पर अयोध्या में भी 5 स्टार सुविधाओं वाले टेंट तैयार किए जा रहे हैं. इन टेंट को पहले कुंभ के दौरान बनाया जा चुका है

10000 VVIP होंगे शामिल

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के वक्त पूरे भारत के प्रसिद्ध साधु-संत के अलावा पूरी दुनिया के विशिष्ट लोगों को भी शामिल किया जा रहा है. इन्हें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 22 जनवरी 2024 के दिन आमंत्रित किया जाएगा. इन विशिष्ट अतिथियों की लिस्ट में डॉक्टर, फिल्म, अभिनेता, खगोल वैज्ञानिक, समाजसेवी और विभिन्न धर्म के प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है.

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.