Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

जिन्हें सनातन का ज्ञान नहीं, वो कर रहे पितृ पक्ष की बात-कैंडिडेट लिस्ट जारी करने पर बोले नरोत्तम मिश्रा

जिन्हें सनातन का ज्ञान नहीं, वो कर रहे पितृ पक्ष की बात-कैंडिडेट लिस्ट जारी करने पर बोले नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पितृपक्ष में सूची जारी करने को लेकर कहा कि जिन्हें सनातन धर्म का ज्ञान नहीं है. वह इस प्रकार की बात करते हैं. पितृपक्ष में पुरखे धरती पर आते हैं. पितृपक्ष में नया काम नहीं करते, हमारी पहली सूची तो पहले ही जारी हो गई थी. महिलाओं को टिकट देने को लेकर नरोत्तम मित्रा का कहना है कि पार्टी ने पहले ही 22 महिलाओं को टिकट दे चुकी है. उन्होंने कहा कि पांचवी लिस्ट में और भी महिलाओं के नाम लिस्ट में है.

राहुल गांधी के जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी कास्ट की बात कर फास्ट चलने की बात कर रहे है. जनगणना की बात केवल हिंदुओं की कर रहे हैं. हिंदुओं को बांटने का कांग्रेस काम कर रही है.

कांग्रेस की लिस्ट जारी नहीं होने पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस में बड़ी बगावत दिखेगी. उन्होंने कहा कि कमलनाथ के गंगाजल पर जीएसटी लगाए जाने के सवाल पर कहा कि कमलनाथ हर बात में राजनीति करते हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान तो नर्मदा यात्रा भी करते हैं और गंगा मैया के पास भी जाते हैं. अब कमलनाथ तो कहीं जा नहीं सकते और उनसे उम्मीद भी नहीं है, इसलिए वह इस तरह की राजनीतिक बातें करते हैं.

हिंदुओं में जातियों का विभाजन चाहती है कांग्रेस

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ अपनी जाति नहीं बताते हैं, लेकिन वह जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं. शहडोल में सभा हुई तो सभी सभी सिंह-सिंह सबसे आगे बैठे थे, लेकिन पिछड़ों की बातें कर रहे थे.

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ अब पिछड़ों की बातें कर रहे हैं, लेकिन खुद भाई यह बता नहीं पा रहे हैं कि उनकी जाति कौन सी है? वास्तव में हिंदुओं के अंदर कांग्रेस जातिगत विभाजन करना चाहती है.

कांग्रेस की है विभाजनकारी मानसिकता

मिश्रा ने कहा कि अब पिछले चुनाव के मुद्दों पर कांगेस बात क्यों नहीं कर रही है. वे अभी तक कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाए थे. इसलिए वे जातिगत विभाजन की मानसिकता के साथ चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, कांग्रेस के पूर्वजों ने भी विभाजनकारी फैसले लिए थे. उनके पूर्वजों ने विभाजन किया और देश तोड़ दिया. अब इसी मानसिकता ने कश्मीर, पंजाब और अब जातियों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं. मध्य प्रदेश आकर आदिवासी और वनवासी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. दिग्विजय सिंह भगवा को लेकर सवाल उठाते हैं, तो सलमान खुर्शीद हिंदू की तुलना बोको हरम से करते हैं.

 

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.