Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

अब ओलंपिक में भी मिलेगा T20 का मजा, 128 साल बाद क्रिकेट की फिर से एंट्री: क्या भारत को 2036 की मिलेगी मेजबानी, PM मोदी बोले- तैयार हैं हम

अब ओलंपिक में भी मिलेगा T20 का मजा, 128 साल बाद क्रिकेट की फिर से एंट्री: क्या भारत को 2036 की मिलेगी मेजबानी, PM मोदी बोले- तैयार हैं हम

सन् 1900 के बाद अब पहली बार क्रिकेट भी ओलंपिक गेम्स में शामिल होने जा रहा है। 2028 के ओलंपिक खेलों का हिस्सा क्रिकेट भी होगा। ये भारत के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि क्रिकेट यहाँ दशकों से लोगों के बीच लोकप्रिय है और इसने सुनील गावस्कर, कपिल देव सचिन तेंदुलकर, MS धोनी और विराट कोहली जैसे लोकप्रिय चेहरे दिए। बता दें कि 2028 के ओलंपिक गेम्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेल्स में होने वाला है। ओलंपिक खेलों के लिए तैयारियाँ वर्षों पहले शुरू हो जाती हैं। क्रिकेट के अलावा बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, स्क्वाश, फ्लैग फुटबॉल और लाक्रोस को भी ओलंपिक में जोड़ा गया है।

ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने के संबंध में ‘इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC)’ ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसके लिए ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) लंबे समय से प्रयास कर रहा था। साथ ही ICC को IOC में शामिल किए जाने की माँग भी की जा रही है। मुंबई में सोमवार (16 अक्टूबर, 2023) को IOC का 141वाँ सेशन आयोजित हुआ, जिसमें इस आदेश पर मुहर लगाई गई। बता दें कि टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ओलंपिक खेलों के दर्शकों की संख्या 300 करोड़ से भी अधिक है। सन् 1900 में ओलंपिक में क्रिकेट ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच खेला गया था।

इसीलिए, ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किएजाने के बाद इसकी लोकप्रियता दुनिया भर में फैलेगी। इसके लिए नए मौके आएँगे। इसका ये फायदा होगा कि जिन देशों में क्रिकेट लोकप्रिय नहीं है वहाँ भी नई पीढ़ी इसे सीखेगी। ICC अध्यक्ष ग्रेग बर्कले ने भी इस पर ख़ुशी जताई है। भारत के लिए भी ये अच्छी खबर है, क्योंकि इस खेल में 3 (2 बार वनडे, 1 बार T20) बार विश्व कप जीत चुका भारत इसमें गोल्ड मेडल के लिए दावेदारी पेश करेगा।

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भी भारत में हो रहा है। हालाँकि, क्रिकेट के T20 फॉर्मेट को ओलंपिक में शामिल किया गया है। IOC अध्यक्ष थॉमस बच ने इसे अमेरिका की संस्कृति के अनुरूप बताते हुए कहा कि हुए कहा कि इससे नए खिलाड़ियों और खेल कम्युनिटी से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने T20 की लोकप्रियता की बात की। साथ ही मौजूदा वर्ल्ड कप को भी बड़ी तरह से सफल करार दिया। 2028 के ओलंपिक में क्रिकेट में महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग 6 टीमें आपस में भिड़ेंगी।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि 2036 के ओलंपिक के आयोजन के लिए भारत तैयार है। इसके बाद चर्चा है कि क्या उस साल भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिल रही है? ओलंपिक सत्र के ही अधिवेशन में पीएम मोदी ने कहा, “सबके सामने 140 करोड़ भारतवासियों की भावना ज़रूर रखना चाहूँगा। भारत अपनी धरती पर ओलंपिक के आयोजन के लिए बहुत उत्साहित है। 2036 में भारत में ओलंपिक का सफल आयोजन हो, इसके लिए भारत अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं रखेगा। ये 140 करोड़ भारतीयों का वर्षों पुराना सपना है।” भारत 2029 के यूथ ओलंपिक के लिए भी दावा ठोक रहा है।

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.