Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

PM मोदी आज तमिलनाडु-महाराष्ट्र को देंगे करोड़ों की सौगात, किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त भी करेंगे जारी

PM मोदी आज तमिलनाडु-महाराष्ट्र को देंगे करोड़ों की सौगात, किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त भी करेंगे जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे का आज दूसरा दिन है, वहीं पीएम का आज महाराष्ट्र जाने का  भी कार्यक्रम है. इस दौरान पीएम आज तमिलनाडु को 17300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. वहीं,महाराष्ट्र के यवतमाल में पीएम मोदी करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. यवतमाल में पीएम मोदी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री, किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे और किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी.

प्रधानमंत्री मोदी यवतमाल शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे. मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 16वीं किस्त जारी करेंगे.

चार सड़क परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री तमिलनाडु में लगभग 4,586 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित चार सड़क परियोजनाओं को भी समर्पित करेंगे. इन परियोजनाओं में NH-844 के जित्तंदहल्ली-धर्मपुरी खंड को चार लेन का बनाना, NH-81 के मीनसुरुट्टी-चिदंबरम खंड को दो लेन का बनाना, NH-83 के ओड्डनचत्रम-मदाथुकुलम खंड को चार लेन का बनाना, NH-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर खंड को पक्के कंधों के साथ दो लेन का बनाना शामिल है. शाम करीब 4.30 बजे प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के यवतमाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

जारी की जाएगी किसान सम्मान निधि

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की 16वीं किस्त राशि, लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से यवतमाल में सार्वजनिक कार्यक्रम में जारी की जाएगी. इस रिलीज से 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 3 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की जा चुकी है.

PM देंगे ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि’ की दूसरी और तीसरी किस्त 

यवतमाल में प्रधानमंत्री लगभग 3,800 करोड़ रुपये की ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि’ की दूसरी और तीसरी किस्त भी वितरित करेंगे, इससे पूरे महाराष्ट्र में लगभग 88 लाख किसान लाभान्वित होंगे. प्रधानमंत्री पूरे महाराष्ट्र में 5.5 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 825 करोड़ रुपये का ‘रिवॉल्विंग फंड’ वितरित करेंगे. यह राशि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई निधि के अतिरिक्त है. प्रधानमंत्री पूरे महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण और ओबीसी श्रेणी के लाभार्थियों के लिए ‘मोदी आवास घरकुल योजना’ की शुरुआत करेंगे. इस योजना में वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2025-26 तक कुल 10 लाख घरों के निर्माण की परिकल्पना की गई है। प्रधानमंत्री योजना के 2.5 लाख लाभार्थियों को 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित करेंगे.

तमिलनाडु में विपक्ष पर PM मोदी का निशाना

पीएम मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु दौरे के पहले दिन के तिरुपुर के पल्लदम में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठजोड़ ने पहले ही हार मान ली है.  विपक्ष पर हमलावर पीएम ने कहा कि दिल्ली के एयर कंडीशन कमरों में बैठकर जो लोग देश के टुकड़े करने की कोशिश कर रहे हैं, वो यहां आकर देखें कि देश का भाग्य बदलने वाला तमिलनाडु आज आपके सामने हैं.  विपक्ष पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा  तमिलनाडु को लूटने वाले बीजेपी की ताकत देखकर घबरा गए हैं. ये लोग झूठ के सहारे यहां के लोगों को बांटकर अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं.

बता दें कि पीएम मोदी ने मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने भी पहुंचे थे. इस दौरान पीएम पारंपरिक धोती और कमीज में नजर आए थे. वहीं मंदिर के पुजारियों ने उन्हें पूर्ण कुंभम मंदिर सम्मान दिया, जिसके तहत उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार किया और प्रधानमंत्री को एक शॉल भेंट की.

 

https://youtube.com/live/mDlQEHgrHAc?feature=share

Filed under Tamil Nadu Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.