Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

झारखंड में टेंडर घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री के पीए के नौकर के घर से करोड़ों बरामद

झारखंड में टेंडर घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री के पीए के नौकर के घर से करोड़ों बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान ईडी की टीम ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने रांची के सेल सिटी समेत आधा दर्जन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की. ईडी ने जिन स्थानों पर छापेमारी की है उनमें कुछ राजनेता और अधिकारी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ईडी ने ये छापेमारी निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में की है. अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि ईडी ने इस छापेमारी के दौरान कितना कैश बरामद किया है.

ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फ़रवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ़्तार किया था. ईडी की टीम ने गिरफ्तार हुए इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ कैश बरामद किये हैं. गौरतलब है कि ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था.

ईडी की टीम ने फरवरी 2023 में ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी की थी और उन्हें गिरफ्तार किया था. वीरेंद्र राम अभी भी जेल में बंद हैं. आज की छापेमारी उसी मामले की जांच का विस्तार बताया जा रहा है. रांची की सेल सिटी में इंजीनियर विकास कुमार के आवास समेत शहर में बरियातू, मोरहाबादी और बोड़ेया में कुल नौ ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

ईडी का मानना है कि यह पैसा काली कमाई का हिस्सा है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था और उनकी रैली के कुछ दिन बाद यह कार्रवाई हुई है, जिसमें बड़ी मात्रा में यह कैश मिला है.

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भी झारखंड में बड़ी संख्या में कैश बरामदगी हुई थी. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया था. इसपर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि छापेमारी में जो कैश बरामद किया गया है, वो मेरी शराब की कंपनियों का है. शराब का कारोबाद नकदी में ही होता है और इसका कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है.
Filed under Jharkhand

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.