Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 28°C

क्या अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार है हरियाणा की नायब सरकार? 15 मई को बुलाई कैबिनेट बैठक

क्या अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार है हरियाणा की नायब सरकार? 15 मई को बुलाई कैबिनेट बैठक

हरियाणा की नायब सैनी सरकार सियासी संकट में फंसी हुई है. तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद विपक्ष सरकार के अल्पमत में होने का दावा कर रहा है. इसी बीच 15 मई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. इसमें विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

दरअसल, नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार नहीं चाहती कि अल्पमत में होने के विपक्ष के दावों को खारिज किए बिना लोकसभा चुनाव का सामना किया जाए. माना जा रहा है कि इसी वजह से विधानसभा का सत्र बुलाकर सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने पर विचार कर सकती है.

‘जरूरत पड़ने पर एक बार फिर बहुमत साबित कर देंगे’

इसका संकेत सीएम नायब एक दिन पहले ही दे चुके हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा था, हमारे साथ जन का विश्वास भी है और सदन का भी. लगभग 1 महीने पहले ही कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी. हमने बहुमत सिद्ध किया था. जरूरत पड़ने पर एक बार फिर बहुमत साबित कर देंगे.

लगता है कांग्रेस और दुष्यंत को ज्यादा जल्दी है

इसी पोस्ट में उन्होंने कहा था, कांग्रेस और उनके नए साथी दुष्यंत को लगता है ज्यादा जल्दी है. दुष्यंत ने जो आनंद लिए हैं, वो अब अखर रहा है. कांग्रेस और दुष्यंत को हमारे बहुमत की चिंता छोड़कर आगामी चुनावों की चिंता करनी चाहिए.
बता दें कि बीते दिन जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितिओं को देखते हुए यह स्पष्ट है कि वर्तमान राज्य सरकार अल्पमत में है. इसे देखते हुए हरियाणा के महामहिम राज्यपाल महोदय को पत्र लिखकर विधानसभा का सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है. हम मौजूदा सरकार का समर्थन नहीं करते हैं. हरियाणा में किसी भी दूसरे राजनीतिक दल द्वारा सरकार बनाने में समर्थन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं.
Filed under Haryana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.