Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

iOS यूजर्स को मिला ChatGPT ऐप, जल्द Android के लिए भी अपडेट लाएगी कंपनी

iOS यूजर्स को मिला ChatGPT ऐप, जल्द Android के लिए भी अपडेट लाएगी कंपनी

OpenAI द्वारा विकसित लोकप्रिय AI-समर्थित चैटबॉट ChatGPT अब iOS पर उपलब्ध है। डेवलपर के अनुसार, चैटबॉट के लिए आधिकारिक मोबाइल ऐप iOS पर डाउनलोड किया जा सकता है और यूजर्स को अपने चैट हिस्ट्री को डिवाइस में सिंक कर सकते है।

ये ऐप वॉयस इनपुट को भी सपोर्ट करेगा, जिससे स्मार्टफोन पर इसका इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा। जिन कस्टमर्स ने चैटजीपीटी प्लस की सदस्यता ली है, उनके पास OpenAI के एडवांस GPT-4 लार्ज लैंग्वेज मॉडल तक एक्सेस होगा। यह फ्री वर्जन की तुलना में अप-टू-डेट और तेज परिणाम देता है।

OpenAI ने बीते गुरुवार को iOS डिवाइस के लिए ChatGPT ऐप लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि ऐप को सबसे पहले US में रोल आउट किया जाएगा। आने वाले हफ्तों में इसका विस्तार अन्य देशों में होगा। चैटबॉट निर्माता ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि एंड्रॉइड डिवाइस के लिए चैटजीपीटी जल्द ही उपलब्ध होगा।

इसके जारी होने के कुछ ही घंटे बाद ही iOS का चैटजीपीटी ऐप यूएस में ऐप स्टोर पर प्रोडक्शन लिस्ट के टॉप में शामिल हो गया है। ऐप स्टोर लिस्टिंग के मुताबिक ऐप केवल आईफोन के लिए उपलब्ध है और इसके लिए आईओएस 16.1 या उसके बाद के वर्जन की जरूरत है। इस ऐप में चैटजीपीटीप्लस की मासिक सदस्यता के लिए 19.99 डॉलर (लगभग 1,700 रुपये) की वैकल्पिक इन-ऐप खरीदारी भी शामिल है। बता दें कि अभी ये ऐप भारत सहित अन्य क्षेत्रों में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है।

पिछले नवंबर में इसे टेस्टिंग के लिए जनता के सामने पेश किया गया था, जिसके महीनों बाद iOS डिवाइस के लिए चैटजीपीटी को पेश किया गया। इसके अलावा भी कई अन्य स्मार्टफोन ऐप हैं, जो एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के माध्यम से लोकप्रिय चैटबॉट को इंटीग्रेट करते हैं । साथ ही कुछ ऐसे ऐप भी है, जो एपल वॉच और WearOS पर काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

OpenAI ऐप डाउनलोड करने वाले यूजर्स को सूचित किया है कि AI आधारित चैटबॉट तथ्यों, स्थानों या लोगों के डिटेल के संबंध में “गलत हो सकता है। इसी तरह, यह यूजर्स को सेवा के साथ किसी भी संवेदनशील विवरण को साझा नहीं करने की चेतावनी भी देता है, क्योंकि OpenAI में एआई प्रशिक्षकों द्वारा चैट की समीक्षा की जा सकती है, भले ही वे गुमनाम हों।

 

Filed under Technology

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.