Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 26°C

मेथी दाने को भूनकर खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, जोड़ों के दर्द से लेकर डायबिटीज तक में है लाभकारी

मेथी दाने को भूनकर खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, जोड़ों के दर्द से लेकर डायबिटीज तक में है लाभकारी

खाने में मसाले के तौर पर या फिर पानी में भिगोकर तो आपने मेथी दाने का सेवन शायद किया ही होगा, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इसे भूनकर खाना आपकी सेहत के लिए कैसे लाभकारी हो सकता है। बता दें, यह आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्निशियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं इसे भूनकर खाने के कुछ गजब फायदे।

हार्ट को रखे हेल्दी

बढ़ती उम्र में अगर दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करना चाहते हैं, तो भुनी हुई मेथी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें मौजूद गुण हार्ट को हेल्दी रखने का काम करते हैं और खून को प्यूरिफाई करने में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

वेट लॉस में मददगार

अगर आप वजन घटाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो भी मेथी दाने को भूनकर खाने से ‘वेट लॉस जर्नी’ में काफी फायदा मिल सकता है। बता दें, फाइबर से भरपूर होने के कारण इसे खाने के बाद काफी देर तक आपको भूख नहीं लगती है, जिससे ओवरईटिंग की समस्या नहीं होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने का काम करते हैं।

डायबिटीज में लाभकारी

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिहाज से भी मेथी दाने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। बता दें, कि यह इंसुलिन के निर्माण को भी बढ़ाता है, जिससे हाई ब्लड शुगर की परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा टाइप 2 डायबिटीज में भी यह काफी गुणकारी मानी जाती है।

त्वचा और बालों को रखे हेल्दी

बालों और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप मेथी दाने का भूनकर सेवन कर सकते हैं। यह ब्लड को प्यूरिफाई करके कील-मुंहासों को तो दूर करते ही हैं, साथ ही स्किन को भी ग्लोइंग बनाते हैं। इसके अलावा बालों की ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए भी लोग इसका सेवन किया करते हैं।

Filed under India Health

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.