Skip to content
Tuesday, November 3, 2026 Ahmedabad 29°C

‘कल्कि 2898 एडी’ के दीवाने हुए रजनीकांत, प्रभास की फिल्म की तारीफ में कही ये बातें

‘कल्कि 2898 एडी’ के दीवाने हुए रजनीकांत, प्रभास की फिल्म की तारीफ में कही ये बातें

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’, आखिरकार स्क्रीन पर आ गई है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के दमदार अभिनय से सजी यह कल्कि 2898 एडी बुरी शक्तियों से लड़ने के लिए पृथ्वी पर भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की आधुनिक कहानी पेश करती है। हर तरफ से फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक जिसने भी ये फिल्म देखी, तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। अब फिल्मी सितारे भी  कल्कि 2898 AD को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने भी प्रभास की इस फिल्म को लेकर रिव्यू दिया है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) कल्कि 2898 एडी को लेकर पोस्ट शेयर किया है, प्रभास की फिल्म को लेकर थलाइवा ने क्या कहा, चलिए देखते हैं।

कल्कि 2898 एडी को लेकर क्या बोले रजनीकांत

रजनीकांत ने प्रभास-दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म को लेकर रिएक्शन दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा – ‘कल्कि देखी। वाह! क्या शानदार फिल्म है। निर्देशक नाग अश्विन ने इंडियन सिनेमा को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। इस फिल्म के लिए मेरे करीबी दोस्त अश्विनी दत्त को बहुत-बहुत बधाई। अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और कल्कि 2898 एडी की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। भगवान का आशीर्वाद आप सब पर बना रहे।’

रजनीकांत के पोस्ट पर नाग अश्विन ने जताई खुशी

थलाइवा रजनीकांत के इस पोस्ट से फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने रजनीकांत के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है और अपनी खुशी जाहिर की है। नाग अश्विन ने रजनीकांत के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा- ‘सर, मैं स्पीचलेस हूं। पूरी टीम की तरफ से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’ यही नहीं, प्रभास ने भी रजनीकांत के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत के इस पोस्ट की हर तरफ चर्चा हो रही है। कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन भी दिया है।

इन स्टार्स ने भी की कल्कि 2898 एडी की तारीफ

इससे पहले इंडस्ट्री के और भी कई दिग्गज ‘कल्कि 2898 एडी’ की तारीफों के पुल बांध चुके हैं। आरआरआर के डारेक्टर एसएस राजामौली, यश, विजय देवरकोंडा, संदीप रेड्डी वांगा, ऋषभ शेट्टी और नागार्जुन जैसे स्टार फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। बता दें, कल्कि 2898 एडी में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म हिंदू पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का एक अनूठा मिश्रण है। कल्कि 2898 एडी की कहानी भगवान विष्णु के एक आधुनिक अवतार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुनिया को बुरी ताकतों से बचाने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए हैं।

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.