Skip to content
Wednesday, November 4, 2026 Ahmedabad 27°C

हाथरस भगदड़ के बाद अलर्ट बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, उठाया बड़ा कदम, वीडियो मैसेज में क्या कहा?

हाथरस भगदड़ के बाद अलर्ट बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, उठाया बड़ा कदम, वीडियो मैसेज में क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा का सत्संग खौफनाक हादसे में तब्दील हो गया, जब वहां भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 121 लोगों की मौत की सूचना है. इसको देखते हुए अब बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं. बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि उनका जन्मदिन घर बैठ मनाएं, क्योंकि उनसे मिलने बड़ी भीड़ आती है तो व्यवस्थाएं डिस्टर्ब हो सकती हैं.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर कहा कि चार जुलाई को उनका जन्मदिन है. इसके लिए व्यापक तरीके से आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसी बीच वीडियो जारी कर बागेश्वर धाम के महंत ने अपने भक्तों से निवेदन किया है कि उनका जन्मदिन अपने अपने घरों में मनाएं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चार जुलाई के उत्सव के लिए उनके भक्तों ने एक जुलाई से ही बागेश्वर धाम आना शुरू कर दिया है. हालांकि, इसके लिए व्यापक तैयारी की गई थी लेकिन भीड़ की आकलन नहीं लगाया जा सका और अब व्यवस्था खराब हो रही है.

भक्तों की सुरक्षा की दृष्टि धीरेंद्र शास्त्री की अपील

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनका जन्मदिन मनाने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं, लेकिन एक तारीख से ही बागेश्वर धाम के ‘पागलों’ का मेला इतना ज्यादा बढ़ गया कि भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनसे अपील की जा रही है कि जो जहां है, वहीं रह कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन मनाए.

‘घर बैठ कर पढ़ें हनुमान चालीसा’- धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भक्तों से कहा कि उनके जन्मदिन पर अपने घरों में बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करें और पौधारोपण करें. आगामी गुरु पूर्णिमा (21 जुलाई) को योजनाबद्ध तरीके से फिर तैयारी की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोगों का स्वागत किया जा सके. इसके लिए व्यापक तैयारी होगी और कम से कम 40 एकड़ की जमीन ली जाएगी ताकि किसी को तकलीफ न हो.

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.