Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 33°C

’25 साल पहले जवानों ने टाइगर हिल पर फहराया था झंडा,’ CDS जनरल ने ऑपरेशन विजय की जयंती पर शूरवीरों को किया नमन

’25 साल पहले जवानों ने टाइगर हिल पर फहराया था झंडा,’ CDS जनरल ने ऑपरेशन विजय की जयंती पर शूरवीरों को किया नमन

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(CDS) जनरल अनिल चौहान ऑपरेशन विजय के तहत टाइगर हिल और टोलोलिंग की लड़ाई के रजत जयंती स्मारक समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आज हम एक ऐतिहासिक पल में मौजूद हैं जहां हम 25 साल पहले हमारे जवानों की तरफ से टाइगर हिल पर झंडा फहराने के सुनहरे पल को याद कर रहे हैं।’

अनिल चौहान ने आगे कहा, 18 ग्रेनेडियर्स ने टाइगर हिल पर ही नहीं बल्कि टोलोलिंग व अन्य ऐसी कठिन चोटियों पर अपना परचम लहराया है। इस विजय से लड़ाई का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई गई है। आज इस अवसर पर मैं उन शूरवीरों को भी याद करना चाहता हूं जो हमारे बीच में नहीं है, जिन्होंने लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी।’

तीनों सैन्य सेवाओं के एकजुट की तैयारी

बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के अंदर सैन्य मामलों का विभाग (डीएमए) अब भविष्य की लड़ाई के लिए तीनों सैन्य सेवाओं के एकजुट करने तैयारी में है। बता दें कि नौसेना-IAF-थलसेना को एकजुट करेगा सैन्य विभाग।

लखनऊ में उत्तरी थिएटर को स्थापित करने की योजना

ताकि वहां एक संयुक्त संस्कृति और बेहतर कार्य प्रणाली तैयार की जा सके। डीएमए की योजना के मुताबिक, इसका मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान पर आधारित है, पाकिस्तान पर निगरानी करने के लिए पश्चिमी थिएटर को जयपुर में स्थापित करने की योजना है, जबकि लखनऊ में उत्तरी थिएटर को स्थापित करने की योजना है। पूर्वी और उत्तरी पक्षों से खतरे से निपटने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

इससे पहले परमाणु हमले को लेकर अनिल चौहान का बयान सामने आया था, उन्होंने कहा था, भारत के पास किसी भी परमाणु हमले के जवाब में ठोस कदम उठाने का अधिकार है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.