Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

संसद में सुधा मूर्ति का पहला भाषण, इंटरनेट पर हो गया वायरल, लोगों ने जमकर की तारीफ

संसद में सुधा मूर्ति का पहला भाषण, इंटरनेट पर हो गया वायरल, लोगों ने जमकर की तारीफ

संसद भवन में बीते दिनों तीन नए कानूनों को पास कर दिया गया। इस दौरान सदन में खूब बहस देखने को मिली थी। भाजपा ने राहुल गांधी पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के भाषण का जवाब पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में दिया। इसी दौरान लेखिका और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने भी भाषण दिया। सुधा मूर्ति का राज्यसभा में यह पहला भाषण था। सुधा मूर्ति का यह भाषण लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यह चर्चा का विषय बन चुका है। सुधा मूर्ति ने भाषण के दौरान जिन मुद्दों को उठाया उसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है।

सुधा मूर्ति का संसद में पहला भाषण

सुधा मूर्ति ने संसद में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए वैक्सीन और पर्यटन से जुड़े मामले को उठाया। दरअसल राष्ट्रपति के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सुधा मूर्ति ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसल पर बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं में तेजी से सर्वाइकल कैंसर बढ़ रहा है। अगर इससे बचना है तो हमें बालावस्था में ही बच्चियों को टीके लगवाने होंगे। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने अपने पापा का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पापा कहते थे कि महिलाएं हमेशा परिवार का केंद्र होती हैं।

लोगों ने जमकर की तारीफ

उन्होंने अपने पिता को बात को याद करते हुए कहा कि अगर परिवार में एख महिला की मौत हो जाती है तो पति को दूसरी पत्नी मिल जाती है। लेकिन बच्चों को उनकी दूसरी मां नहीं मिल पाती है। सुधा मूर्ति ने आगे कहा कि कोरोना काल में देश में इतना बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा सकता है तो सर्वाइकल कैंसर को लेकर क्यों नहीं। इसके बाद सुधा मूर्ति ने पर्यटन के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी कई प्राचीन जगहें और धरोहर हैं, जिनका हमें प्रचार प्रसार करना चाहिए। इससे पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि सुधा मूर्ति के भाषण पर सोशल मीडिया लोग कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं।

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.

One India News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.