Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक से तनातनी के दावों के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक से तनातनी के दावों के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी ओबीसी कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया और इस बैठक में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष पर करारा हमला बोला है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसा और कहा कि विपक्ष की फूट डालो और राज करो की नीति नहीं चलने वाली। बता दें कि यूपी में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के बीच तनातनी के दावों के बीच सीएम योगी ने बड़ी बात कही। सोमवार को हुई बैठक में सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी नजर आए।

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि हमारे कार्यकाल में 60 प्रतिशत भर्तियां OBC समाज से हुई हैं। पिछले 7 साल में जितनी भी भर्तियां हुईं उनमें 60% ओबीसी वर्ग की भर्तियां हुई हैं। ओबीसी समाज में बजरंग बली की ताक़त होती है। रावण की लंका को जलाने में देर नहीं लगेगी। विपक्ष सोशल मीडिया के ज़रिए झूठ फैला रहा है जो चलने वाला नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने विपक्ष पर एक और जुबानी हमला बोला, योगी ने कहा कि, ”इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवर यात्रा चल रही है। इसी कांवर यात्रा पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी सरकार के समय प्रतिबंध लगाया गया था… इस यात्रा से रोजगार भी जुड़ा है… पिछली सरकारों ने इसे रोकने के लिए काम किया था… मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस ने 60 साल तक शासन किया, सपा चार बार राज्य में सत्ता में रही, उन्होंने ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के लिए काम क्यों नहीं किया…”

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.