Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

Haryana Assembly Election : हरियाणा में 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत वोटिंग

Haryana Assembly Election : हरियाणा में 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत वोटिंग

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है और शाम 6 बजे तक चलेगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 22.70 फीसदी वोटिंग की खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला समेत 1031 अन्य उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

11 बजे तक 22.70 प्रतिशत वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत वोटिंग हुई।

सुबह 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान की खबर है।

 

Filed under Elections Haryana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.