Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

दक्खिन सूरमा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप वाहन की टक्कर में 13 लोगों की मौत; कई घायल

दक्खिन सूरमा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप वाहन की टक्कर में 13 लोगों की मौत; कई घायल

बांग्लादेश के दक्खिन सूरमा उपजिला के नजीर बाजार में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं। ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर सिलहट-ढाका हाइवे पर हुई है।

पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से 9 की पहचान हो गई है, जबकि चार मृतकों की पहचान का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में हरीश मिया (50), सौरव (25), साधु मिया (40), तैयफ नूर (45), सागर (18), राशिद मिया (40), दुलाल मिया (55), बादशा मिया (45) और वाहिद अली (40) शामिल हैं। ये सभी लोग सुनामगंज जिले के रहने वाले थे। वहीं, चार मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ है। दक्खिन सूरमा पुलिस के प्रभारी एमडी समसुद्दोहा ने कहा कि रेत से भरे ट्रक ने कुतुबपुर इलाके में मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इस टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। वैन में 20 से ज्यादा मजदूर सवार थे और ये ताजपुर की ओर जा रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद घायलों को सिलहट उस्मानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद तीन घंटे तक सिलहट-ढाका राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। हाइवे पर हादसे के बाद लंबा जाम लग गया था। हालांकि, पुलिस की बदौलत सुबह करीब आठ बजे वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.