Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

इंदिरा गांधी की हत्या पर जश्न मनाने की घटना पर भड़के जयशंकर, बोले- ये कनाडा के लिए ठीक नहीं

इंदिरा गांधी की हत्या पर जश्न मनाने की घटना पर भड़के जयशंकर, बोले- ये कनाडा के लिए ठीक नहीं

कनाडा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने की खबरों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है। जयशंकर ने कहा कि कनाडा में इस तरह की घटना दोनों देशों के लिए सही नहीं है।

जयशंकर ने इसी के साथ कनाडा को इशारों-इशारों में चेतावनी देते हुए कहा- “मुझे लगता है कि इसमें एक बड़ा मुद्दा शामिल है और स्पष्ट रूप से हमें वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना होगा। मुझे लगता है कि ये एक बड़ा मुद्दा है कि क्या कनाडा अपनी जमीन अलगाववादियों, चरमपंथियों, हिंसा की वकालत करने वाले लोगों को दे रहा है। मुझे लगता है कि यह रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है और विशेषकर कनाडा के लिए तो बिल्कुल सही नहीं है।”

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.