मोदी सरकार देशभर के करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को रक्षाबंधन से पहले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा दे सकती है। जुलाई 2025 के लिए DA में 3 प्रतिशत वृद्धि की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो सकता है। यह बढ़ा हुआ DA अक्टूबर 2025 तक लागू हो सकता है। महंगाई भत्ते की गणना श्रम मंत्रालय के CPI-IW आंकड़ों पर आधारित होती है, और जुलाई के लिए इसका औसत 143.3 रहा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹25,000 है तो उसे अब ₹13,750 की बजाय ₹14,500 मिलेगा, यानी ₹750 की बढ़ोतरी होगी। यह वृद्धि 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी DA हाइक मानी जा रही है, जिसका कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो रहा है। इसके बाद 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो सकती हैं, जिससे जनवरी 2026 से बेसिक सैलरी में करीब 14% की संभावित बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अभी सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel