अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की मुलाकात, साझा किए ISS यात्रा के अनुभव
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ऐतिहासिक यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
अंतरिक्ष में तिरंगे की गौरव गाथा लिखकर लौटे
शुभांशु शुक्ला ने मोदी जी से मुलाक़ात की
प्रतिभा को पंख भी मिले, ऊंची उड़ान भी मिली
और अब मिला सम्मान रूपी उपहार
ये नया भारत है यहां दीवानगी फिल्मी सितारों से ज्यादा देश के कोहिनूर हीरे की होती है pic.twitter.com/zmF8Yz5fxO
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) August 18, 2025
शुभांशु शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वह 25 जून 2025 को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे और करीब 18 दिन ISS पर रहे। इसके बाद वह 15 जुलाई को सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे।
पीएम मोदी और शुक्ला की बातचीत
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में शुक्ला से पूछा— “मैंने आपको जो होमवर्क दिया था, उसका क्या प्रोग्रेस हुआ है?” इस पर शुक्ला ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया—
“होमवर्क पर काफी अच्छा काम हुआ है। लोग मुझे चढ़ा भी रहे थे कि आपके प्रधानमंत्री ने आपको होमवर्क दिया है।”
शुक्ला ने कहा कि यह मिशन सिर्फ शुरुआत है।
“इस पहले कदम का मुख्य उद्देश्य यही था कि हम आगे के लिए कितना कुछ लेकर आते हैं।”
#WATCH | Delhi: During his interaction with PM Modi, Group Captain Shubhanshu Shukla said, "…When I joined the Air Force, I thought that I would not have to study, but I will have to study a lot after that. And after becoming a test pilot, it becomes a discipline of… pic.twitter.com/17UKwo0mA1
— ANI (@ANI) August 19, 2025
ऐतिहासिक उपलब्धि
शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह न केवल अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की क्षमता को दर्शाती है, बल्कि भविष्य में भारतीय अंतरिक्ष यात्राओं के लिए नई राह भी खोलती है।
Met with the Hon PM today. Last time I spoke to him virtually was from Orbit with this same flag in the background on the @iss. I cannot describe how proud I felt that day representing Bharat and today when I was speaking to the PM @narendramodi Like I said this is just the first… pic.twitter.com/TsKGZmG8Ya
— Shubhanshu Shukla (@gagan_shux) August 18, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel