राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस ने एक बड़े इंटरनेशनल सेक्सटॉर्शन रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय मदरसा टीचर सोयव खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को धोलागढ़ देवी क्षेत्र से ‘ऑपरेशन साइबर संग्राम’ के तहत दबोचा गया। सोयव खान अलवर जिले के गोठड़ा खुर्द गाँव का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी लोगों को वीडियो कॉल करता था और बातचीत में पहले उनका भरोसा जीत लेता था। इसके बाद वह उन्हें अश्लील बातचीत के लिए उकसाता और गुप्त रूप से रिकॉर्डिंग कर लेता था। बाद में इन्हीं रिकॉर्डिंग्स के आधार पर पीड़ितों को ब्लैकमेल करता और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की वसूली करता था।
जाँच के दौरान जब पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की छानबीन की तो उसमें कई आपत्तिजनक चैट्स, नग्न वीडियो और बांग्लादेश सहित अन्य देशों के नंबरों से लेनदेन से जुड़े सबूत मिले। इससे यह संदेह गहरा गया है कि इस रैकेट का नेटवर्क भारत से बाहर तक फैला हुआ है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel