अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार (26 नवंबर 2025) को व्हाइट हाउस के पास तैनात दो वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोलीबारी की गई। इस हमले में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसी की मेयर मुरियल बाउजर ने इस घटना को एक ‘टारगेटेड अटैक’ बताया है।
Breaking – नेशनल गार्ड शूटर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर हुई है, जो एक अफ़गान अवैध नागरिक है और 2021 में बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के तहत अमेरिका में घुसा था और हमले के दौरान उसने कथित तौर पर “अल्लाहु अकबर” चिल्लाया था।
Washington DC | Shooting | Shoot Out | National Guard… pic.twitter.com/QXWBXssLYj
— One India News (@oneindianewscom) November 27, 2025
घटना की जाँच एफबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल के अनुसार, संदिग्ध हमलावर की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में हुई है, जो 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। गोलीबारी व्हाइट हाउस से करीब दो ब्लॉक दूर एक मेट्रो स्टेशन के पास हुई। जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी, वहाँ मौजूद अन्य नेशनल गार्ड सैनिकों ने संदिग्ध को घेर लिया। उसे काबू करने के दौरान गोली लगी और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है और घटना में कोई अन्य संदिग्ध शामिल नहीं था।
FBI Director Kash Patel said the two National Guard members who were shot in Washington D.C. are in critical condition.
Patel said the crime will be treated at the federal level as an assault on a federal law enforcement officer.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 27, 2025
हमले के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में मौजूद थे। उन्होंने इस घटना को ‘घिनौना और आतंकवादी हमला’ बताया और कहा कि हमलावर को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने घायल सैनिकों की बहादुरी की सराहना की और कहा कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।

राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “थैंक्सगिविंग की पूर्व संध्या पर, व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर करीब से हमला किया गया। यह हमला नफरत, हिंसा और आतंक की भावना से किया गया है। आज पूरी अमेरिका की जनता इन बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों के साथ है।”
हमले के बाद वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी गई है। जाँच एजेंसियाँ यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह हमला अकेले ही किया गया या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel