click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर: अमेरिका का ईरान पर सैन्य दबाव बढ़ा, एयरक्राफ्ट कैरियर और फाइटर जेट्स की तैनाती तेज
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर: अमेरिका का ईरान पर सैन्य दबाव बढ़ा, एयरक्राफ्ट कैरियर और फाइटर जेट्स की तैनाती तेज
IndiaTop NewsWorld

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर: अमेरिका का ईरान पर सैन्य दबाव बढ़ा, एयरक्राफ्ट कैरियर और फाइटर जेट्स की तैनाती तेज

सैन्य विशेषज्ञों के मुताबिक, संभावित अमेरिकी कार्रवाई कई चरणों में हो सकती है। इसमें सीमित “दंडात्मक” स्ट्राइक से लेकर मिसाइल और ड्रोन नेटवर्क को निशाना बनाना, और अंततः परमाणु ठिकानों पर हमले की संभावना शामिल है।

Last updated: 2026/01/24 at 10:38 AM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

पश्चिम एशिया में एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की आशंका गहराती दिख रही है। अमेरिका ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य जमावड़ा शुरू कर दिया है। रिपोर्टों के मुताबिक, एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, फाइटर जेट्स और एडवांस एंटी-मिसाइल सिस्टम की तैनाती तेज की जा रही है। इसी बीच इजरायल ने भी अपने एयर डिफेंस नेटवर्क को अलर्ट मोड पर रख दिया है और हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब ईरान में देशव्यापी प्रदर्शनों, हिंसा, मौतों के आंकड़ों और परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका-ईरान संबंधों में तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ‘बोर्ड ऑफ पीस’ नाम की एक पहल लॉन्च की, जिसे वैश्विक स्थिरता और शांति के लिए बताया गया। हालांकि इसके महज 24 घंटे के भीतर ही ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य बल के इस्तेमाल की बात फिर दोहरा दी।

A U.S. Air Force F-15E Strike Eagle assigned to the 494th Expeditionary Fighter Squadron lands at a base in the Middle East, Jan. 18. The F-15's presence enhances combat readiness and promotes regional security and stability. pic.twitter.com/QTXgOsOozV

— U.S. Central Command (@CENTCOM) January 20, 2026

ट्रंप इससे पहले भी ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौतों को लेकर सैन्य कार्रवाई की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी दबाव के चलते ईरान को “हजारों लोगों” को फांसी देने की योजना रोकनी पड़ी। गुरुवार को उन्होंने कहा कि उनकी चेतावनियों के बाद ईरान ने करीब 840 फांसी रोक दीं, हालांकि बाद में उन्होंने अपना लहजा कुछ नरम किया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रंप की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें दबाव और धमकी के साथ-साथ कूटनीतिक “ऑफ-रैंप” भी छोड़ा जाता है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, USS Abraham Lincoln की अगुवाई वाला एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर आने वाले दिनों में अरब सागर या फारस की खाड़ी में प्रवेश कर सकता है। इसे तेहरान पर दबाव बढ़ाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्ट्राइक ग्रुप की आखिरी पुष्टि की गई लोकेशन तीन दिन पुरानी है। पहले यह साउथ चाइना सी में था, लेकिन पश्चिम की ओर मोड़े जाने के बाद यह इंडियन ओशन क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद यह ओपन-सोर्स ट्रैकिंग सिस्टम से गायब हो गया। इस समूह में एक अटैक सबमरीन के शामिल होने की भी खबर है।

Latest and Breaking News on NDTV

इसके साथ ही अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट्स पहले से पश्चिम एशिया में तैनात हैं। ये उसी स्क्वाड्रन से हैं, जिन्हें अप्रैल 2024 में इजरायल पर ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में तैनात किया गया था। US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक विमान किसी अज्ञात एयरबेस पर उतरता दिख रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार, यह तैनाती एक बड़े री-डिप्लॉयमेंट का हिस्सा है, जिसमें KC-135 एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर भी शामिल हैं, ताकि फाइटर जेट्स की स्ट्राइक रेंज बढ़ाई जा सके। इसके अलावा THAAD और Patriot जैसे अतिरिक्त एंटी-मिसाइल सिस्टम भी क्षेत्र में तैनात किए जा रहे हैं, खासतौर पर इजरायल और कतर जैसे अमेरिकी सहयोगी देशों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए।

यह पूरा सैन्य जमावड़ा ऐसे समय पर हो रहा है, जब ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन और हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन झड़पों में 3,117 लोगों की मौत हुई है, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक और सुरक्षा बल शामिल बताए गए हैं। वहीं मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा, संभवतः 20,000 से ऊपर हो सकता है।

ट्रंप ने इन मौतों को लेकर ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सैन्य कार्रवाई की धमकी दोहराई है। उन्होंने पहले यह भी कहा था कि अगर ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू किया तो अमेरिका कार्रवाई करेगा। इसी बीच ईरान ने भी तीखे बयान दिए हैं। ईरानी नेतृत्व ने कहा है कि उसकी “उंगली ट्रिगर पर” है और उसने अमेरिका व इजरायल पर प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाया है।

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट में तनाव बढ़ने की एक बड़ी वजह ईरान के पास मौजूद करीब 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम का “लापता” होना बताया गया है, जिसे लगभग 10 परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त माना जाता है। जून 2025 में अमेरिकी “बंकर बस्टर” हमलों के बाद इस स्टॉकपाइल की स्थिति को लेकर सवाल उठे हैं। IAEA निरीक्षण अब तक नहीं हो पाया है, जबकि एजेंसी के दिशा-निर्देश नियमित जांच की सलाह देते हैं।

सैन्य विशेषज्ञों के मुताबिक, संभावित अमेरिकी कार्रवाई कई चरणों में हो सकती है। इसमें सीमित “दंडात्मक” स्ट्राइक से लेकर मिसाइल और ड्रोन नेटवर्क को निशाना बनाना, और अंततः परमाणु ठिकानों पर हमले की संभावना शामिल है। हालांकि रेजीम चेंज को असंभव माना जा रहा है, क्योंकि इससे अमेरिका लंबे और महंगे युद्ध में फंस सकता है।

अगर अमेरिका हमला करता है तो इजरायल की भूमिका अहम मानी जा रही है, चाहे वह सीधे शामिल हो या नहीं। इजरायल का मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम—Iron Dome और Arrow—क्षेत्र में नुकसान सीमित करने में महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि गाज़ा में पहले से जारी संघर्ष के चलते इजरायल के लिए बहु-फ्रंट युद्ध का जोखिम काफी बढ़ सकता है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat

You Might Also Like

ललितपुर को CM योगी की बड़ी सौगात : 1766 करोड़ की 221 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परभणी हनुमान मंदिर हादसा : निर्माणाधीन सभा मंडप की छत गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

ओडिशा को PM मोदी की बड़ी सौगात: 47 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, द्रौपदी मुर्मू के गांव को मिलेगा सोलर विलेज का दर्जा

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले में बड़ा खुलासा : कानपुर-लखनऊ में बड़ी आतंकी साजिश की तैयारी, ISI कनेक्शन की जांच तेज

भगवान राम के कथित अपमान पर ढाका में हिंदुओं का विशाल मशाल जुलूस, सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम

TAGGED: @india, @narendramodi, additional anti-missile systems, aircraft carrier strike group, Board of Peace, breakingnews, currentnews, deaths, guided-missile destroyer, hindinews, Indian Ocean, internationalnews, IRAN, ISRAEL, latestnews, military confrontation, multi-layered air defense system, nationwide protests, nuclear program, oneindianews, social media, stockpile, topnews, united states, US Central Command, US सेंट्रल कमांड, Violence, Western Asia, अतिरिक्त एंटी-मिसाइल सिस्टम, अमेरिका, आंकड़ों, इजरायल, इंडियन ओशन, ईरान, एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर, देशव्यापी प्रदर्शनों, परमाणु कार्यक्रम, पश्चिम एशिया, बोर्ड ऑफ पीस, मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम, मौतों, सैन्य टकराव, सोशल मीडिया, स्टॉकपाइल, हिंसा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team January 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कोडीन कफ सिरप तस्करी केस: यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल की ₹28 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कीं
Next Article उज्जैन में जुमे की नमाज के बाद इस्लामी कट्टरपंथी ने हिंदुओं की कॉलोनी पर बोला हमला, 15 गिरफ्तार

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

ललितपुर को CM योगी की बड़ी सौगात : 1766 करोड़ की 221 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
India Uttar Pradesh June 20, 2026
परभणी हनुमान मंदिर हादसा : निर्माणाधीन सभा मंडप की छत गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
India Maharashtra June 20, 2026
ओडिशा को PM मोदी की बड़ी सौगात: 47 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, द्रौपदी मुर्मू के गांव को मिलेगा सोलर विलेज का दर्जा
India Odisha June 20, 2026
RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले में बड़ा खुलासा : कानपुर-लखनऊ में बड़ी आतंकी साजिश की तैयारी, ISI कनेक्शन की जांच तेज
India June 20, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.