भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले X हैंडल ‘@ChinaTodayTV’ को आखिरकार सस्पेंड कर दिया गया है।
इस अकाउंट ने पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो साझा की थी, जिसके बाद भारी विरोध और कानूनी शिकायतें सामने आईं। शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) से इस अकाउंट को तुरंत बैन करने की मांग की थी।
I have filed a formal complaint against the anti-national X handle @ChinaTodayTV with @MIB_India and @DelhiPolice, requesting appropriate action against this account.
I have also requested authorities to find out the origin and the individuals operating this handle, as it… pic.twitter.com/qYv36cpdlM
— Adv.Vineet Jindal (@vineetJindal19) February 26, 2026
शिकायत में आरोप लगाया गया कि ‘@ChinaTodayTV’ न केवल प्रधानमंत्री की गरिमा को ठेस पहुँचा रहा था, बल्कि लगातार भारत-विरोधी एजेंडा भी चला रहा था। साथ ही, शिकायतकर्ता ने इस अकाउंट के पीछे छिपे नेटवर्क और संभावित साजिश का पता लगाने की भी माँग की थी।
इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर भारत विरोधी कंटेंट और प्रोपेगेंडा फैलाने वाले अकाउंट्स पर नियंत्रण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel