महाराष्ट्र के पंढरपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना मालशिरस तहसील की है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीरा दाहिनी नहर में जा गिरी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार का चालक नींद की झपकी के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार मुंबई से मालशिरस की ओर जा रही थी। मालशिरस तहसील क्षेत्र में पहुंचते ही चालक को नींद आ गई और वाहन सीधे नहर में गिर गया। नहर में पानी अधिक होने के कारण कार कुछ ही समय में पूरी तरह डूब गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन और शवों की निकासी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।
इस हादसे में हनुमंत जठार, मंजुला जठार और प्रीति टीलेकर की डूबने से मौत हुई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस जांच
पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर कहा कि हादसे की मुख्य वजह चालक को आई नींद की झपकी मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel