असम विधानसभा चुनाव से पहले Indian National Congress को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के हाई-प्रोफाइल क्षेत्र जालुकबारी से कांग्रेस उम्मीदवार Bidisha Niyog का नामांकन स्क्रूटनी के दौरान रद्द कर दिया गया।
चुनाव आयोग ने फिलहाल इस कार्रवाई के तकनीकी कारणों का खुलासा नहीं किया है। नियोग के अलावा पकुआखाना से आनंद नारा और हाफलोंग से निर्मल लंगथासा का नामांकन भी खारिज कर दिया गया है।
हालांकि हाफलोंग सीट से कांग्रेस के लिए राहत की खबर यह रही कि Nandita Gorlosa, जो हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं, उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार कुल 18 नामांकन रद्द किए गए हैं, जिनमें विभिन्न दलों के उम्मीदवार शामिल हैं।
गोगोई की संपत्ति में बड़ा इजाफा
इस बीच, Gaurav Gogoi के चुनावी हलफनामे ने भी ध्यान खींचा है।
हलफनामे के मुताबिक, गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ की कुल संपत्ति 2024 में ₹4.66 करोड़ से बढ़कर 2026 में ₹7.57 करोड़ हो गई है, यानी करीब 62% की वृद्धि दर्ज की गई है।
- चल संपत्ति: ₹38.30 लाख से बढ़कर ₹72.59 लाख
- अचल संपत्ति: ₹2.25 करोड़ से बढ़कर ₹2.49 करोड़
यह पहली बार है जब गौरव गोगोई विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे उनकी संपत्ति में वृद्धि भी चर्चा का विषय बन गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel