अमित शाह ने 87वीं CRPF रेजिंग डे परेड के मौके पर कहा कि 86 साल के इतिहास में पहली बार यह परेड नॉर्थईस्ट में आयोजित की जा रही है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि 2019 में निर्णय लिया गया था कि सीआरपीएफ की सालाना परेड देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित की जाएगी, और इस वर्ष इसे असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया गया।
“नॉर्थईस्ट देश का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा”
गृह मंत्री ने कहा कि नॉर्थईस्ट भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां रेजिंग डे परेड का आयोजन राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने CRPF के शौर्य और योगदान की सराहना करते हुए इसे देश की आंतरिक सुरक्षा की रीढ़ बताया।
#WATCH | Assam: At the 87th CRPF Day Parade in Guwahati, Union Home Minister Amit Shah says, "For the first time in the CRPF's eighty-six-year history, the CRPF's Raising Day parade is being celebrated in Assam, in the Northeast. This is a matter of pride for all of us, for the… pic.twitter.com/zFxGjf9oA3
— ANI (@ANI) February 21, 2026
कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं शून्य: शाह
अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं अब लगभग शून्य हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वहां उद्योग लग रहे हैं और विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस बदलाव का श्रेय उन्होंने Central Reserve Police Force (CRPF), Border Security Force (BSF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस को दिया।
मणिपुर हिंसा और नॉर्थईस्ट में शांति बहाली
गृह मंत्री ने कहा कि नॉर्थईस्ट के राज्यों में शांति स्थापित करने में CRPF की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हाल ही में मणिपुर में हुई जातीय हिंसा के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए CRPF को तैनात किया गया था।
#WATCH | Assam: At the 87th CRPF Day Parade in Guwahati, Union Home Minister Amit Shah says, "Stone pelting incidents in Kashmir have become zero. Industries are coming up, and development is taking place. CRPF, BSF and especially Jammu & Kashmir Police have a huge contribution… pic.twitter.com/NfdR0PvQMY
— ANI (@ANI) February 21, 2026
माओवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई
अमित शाह ने कहा कि जब भारत सरकार ने माओवाद को देश की मिट्टी से पूरी तरह उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया, तो इसमें CRPF और विशेष रूप से उसके कोबरा कमांडो ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि माओवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों में CRPF का योगदान ऐतिहासिक रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel