भारतीय शेयर बाजार 12 अगस्त 2025 की ओपनिंग
भारतीय शेयर बाजार आज एक बार फिर नुकसान के साथ लाल निशान में खुला। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 95.57 अंकों (0.12%) की गिरावट के साथ 80,508.51 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 21.70 अंकों (0.09%) के नुकसान के साथ 24,563.35 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते लगातार 4 दिन लाल निशान में खुलने के बाद बाजार ने इस हफ्ते सोमवार को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की थी। सोमवार को सेंसेक्स 27.57 अंकों की बढ़त के साथ 79,885.36 अंकों पर और निफ्टी 8.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,371.50 अंकों पर खुला था।
सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त व गिरावट
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि बाकी 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ शुरुआत की, जबकि 19 कंपनियों के शेयर गिरावट में खुले। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी के शेयर सबसे ज्यादा 0.57% की बढ़त के साथ खुले, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.01% की गिरावट दर्ज हुई।
बढ़त वाले प्रमुख शेयर
सेंसेक्स में बढ़त दर्ज करने वाले अन्य शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.57%, एलएंडटी 0.57%, बजाज फिनसर्व 0.45%, टीसीएस 0.42%, टाटा स्टील 0.38%, टेक महिंद्रा 0.36%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.32%, टाइटन 0.31%, बीईएल 0.31%, आईटीसी 0.26%, सनफार्मा 0.25%, एचसीएल टेक 0.25%, बजाज फाइनेंस 0.23%, पावरग्रिड 0.21%, एशियन पेंट्स 0.11%, एनटीपीसी 0.10% और अडाणी पोर्ट्स 0.07% की बढ़त के साथ खुले।
गिरावट वाले प्रमुख शेयर
गिरावट के साथ खुलने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक 0.68%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.68%, ट्रेंट 0.22%, एक्सिस बैंक 0.19%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.17%, एटरनल 0.11%, टाटा मोटर्स 0.11%, इंफोसिस 0.10%, भारती एयरटेल 0.09%, भारतीय स्टेट बैंक 0.06% और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.03% शामिल हैं।