टी20 विश्व कप खेलने के लिए भारत न आने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हुए बांग्लादेश ने अब भारत के साथ रिश्ते सुधारने के संकेत दिए हैं। नई सरकार के गठन के तुरंत बाद बांग्लादेश के युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि भारत के साथ क्रिकेट और कूटनीतिक संबंधों को सामान्य करने की दिशा में प्रयास शुरू किए जाएंगे।
भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से हुई मुलाकात
BNP नेता तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद ही अमीनुल हक ने भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच दोस्ताना संवाद के जरिए मतभेद दूर करने और खेल सहयोग को फिर से मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।
क्या था T20 वर्ल्ड कप विवाद?
विवाद की शुरुआत दिसंबर 2024 में हुई थी, जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया। बाद में मुहम्मद यूनुस शासन के दौरान सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में आयोजित T20 वर्ल्ड कप में भाग लेने से इनकार कर दिया।
ICC का बड़ा फैसला
बांग्लादेश के हटने के बाद ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया था। अब नई सरकार के आने के बाद ढाका क्रिकेट संबंधों को फिर से पटरी पर लाने और भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel