संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ताजा रिपोर्ट ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को लेकर गंभीर खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का सीधा हाथ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी खुद जैश ने ली थी।
महिला आतंकी यूनिट ‘जमात-उल-मोमिनात’ का खुलासा
UNSC की रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि जैश प्रमुख मसूद अजहर ने ‘जमात-उल-मोमिनात’ नाम से महिलाओं की एक विशेष आतंकी इकाई बनाई है। इस यूनिट का उद्देश्य महिलाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करना और उन्हें ऑपरेशनल नेटवर्क में शामिल करना बताया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आतंकवादी संगठनों की नई रणनीति हो सकती है।
#BREAKING: UNSC Sanctions Monitoring Team Flags Pakistani Terror Group Jaish e Muhammad’s role in Terror Attack in New Delhi’s Red Fort on Nov 10 and how Masood Azhar of Jaish has now formed a women’s wing of the terror group. pic.twitter.com/9LVjmEwz2u
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 12, 2026
भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश
रिपोर्ट में कहा गया है कि जैश-ए-मोहम्मद लगातार भारत में अस्थिरता फैलाने के प्रयास कर रहा है। जुलाई 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के तार भी जैश से जुड़े पाए गए थे। वहीं पाकिस्तान पर आरोप है कि वह इन संगठनों को निष्क्रिय बताकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश करता रहा है।
भारत का सख्त रुख और सटीक कार्रवाई
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए मई 2025 में सीमा पार आतंकी ठिकानों पर Precision Strikes किए थे। इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई ठिकानों को नष्ट किए जाने की जानकारी सामने आई थी। भारत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel