परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशभर के छात्रों से संवाद किया। इस लोकप्रिय इंटरैक्टिव इवेंट के दूसरे भाग को आज जारी किया गया, जिसमें पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों से आए छात्रों के साथ सीधे बातचीत करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से दूर रखते हुए उन्हें प्रेरित करना और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस दौरान कार्यक्रम का एक दिलचस्प और भावनात्मक पल तब देखने को मिला जब कुछ छात्र अपने घरों से खास पारंपरिक पकवान टिफिन में लेकर आए। छात्रों ने प्रधानमंत्री को ये व्यंजन खिलाए, जिससे माहौल और भी आत्मीय हो गया। पीएम मोदी ने न केवल इन पकवानों के स्वाद का आनंद लिया बल्कि उनके बारे में विस्तार से जानकारी भी ली।
#WATCH | PM Narendra Modi shares traditional Chhattisgarh snacks Thethri and Khurmi with students during 2nd episode of the 9th edition of 'Pariksha pe Charcha'.
Source: DD pic.twitter.com/Vud72qgLv8
— ANI (@ANI) February 9, 2026
एक छात्र पीएम मोदी के लिए चकली लेकर आया था। जब टिफिन खोला गया तो प्रधानमंत्री ने पूछा कि यह कैसे बनाई जाती है। छात्र ने बताया कि बेसन को गोल आकार देकर तलकर चकली तैयार की जाती है और यह नमकीन स्नैक खासतौर पर दिवाली के दौरान बनाया जाता है। पीएम मोदी ने इस पारंपरिक व्यंजन को चखते हुए उसकी सराहना की।
इसके अलावा एक छात्रा ने प्रधानमंत्री को खुरमी नाम का पारंपरिक पकवान खिलाया। छात्रा ने बताया कि खुरमी गुड़, आटा और सूजी से बनाई जाती है और कई क्षेत्रों में यह लोकप्रिय घरेलू मिठाई है। पीएम मोदी ने इसे भी चखा और कार्यक्रम में मौजूद अन्य छात्रों को अपने हाथों से खिलाते हुए उनके साथ खास पल साझा किया।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम हर साल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंच के जरिए छात्रों को पढ़ाई, तनाव प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और जीवन कौशल से जुड़े अहम सुझाव देते हैं, जिससे लाखों छात्रों को प्रेरणा मिलती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel