प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) के दिग्गज श्री जयराज राजा राव से मुलाकात को बेहद खास और प्रेरणादायक बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि आईएनए के अनुभवी से मिलना उनके लिए सम्मान की बात रही और उनके जीवन की कहानी साहस, समर्पण और बलिदान से भरी हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जयराज राजा राव के अनुभवों को सुनना अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने बताया कि आईएनए के सैनिकों ने देश की आजादी और भारत की नियति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय राष्ट्रीय सेना के वीर पुरुषों और महिलाओं के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति देश की कृतज्ञता व्यक्त की।
Sangat istimewa dapat bertemu dengan veteran INA, Shri Jeyaraj Raja Rao.
Kehidupan beliau dipenuhi dengan keberanian dan pengorbanan yang luar biasa. Mendengar pengalaman beliau amat menginspirasikan.
Kami akan sentiasa terhutang budi kepada Netaji Subhas Chandra Bose serta… pic.twitter.com/WkP1Rz42dl
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026
इस अवसर पर आईएनए के अनुभवी श्री जयराज राजा राव को सम्मानित भी किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि देश हमेशा उन वीर सेनानियों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अद्भुत साहस और बलिदान का परिचय दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व नई पीढ़ी को देशभक्ति और सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री के इस संदेश को कई भाषाओं में साझा किया गया, जिसमें इंडोनेशियाई भाषा में भी आईएनए के वीरों और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को सराहा गया। यह संदेश भारत की स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और उसके नायकों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।