मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को बड़ी सौगात दी। इस योजना की मासिक राशि को ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹1857 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। यह योजना विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए गेमचेंजर साबित हुई थी और अब इसकी राशि बढ़ाने से सरकार ने महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा –
“मेरी बहनों, अब से हर महीने आपके खाते में आएंगे रुपये 1,500। आज सिवनी में ‘लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1,857 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
मेरी बहनों, अब से हर महीने आपके खाते में आएंगे ₹1,500…
आज सिवनी में 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1,857 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।
सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।… pic.twitter.com/HweoaYHOfg
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 12, 2025
इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से की थी। प्रारंभ में हर पात्र महिला को ₹1,000 प्रति माह दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1,250 और अब ₹1,500 किया गया है। अब तक इस योजना के तहत 29 किस्तों में ₹44,900 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। बढ़ी हुई राशि के चलते सरकार पर अब सालाना ₹3,810 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। हालांकि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह चौहान ने पहले महिलाओं को ₹3,000 मासिक देने का वादा किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है।
ऐसे चेक करें अपना भुगतान स्टेटस:
जिन लाभार्थियों को अभी तक मैसेज नहीं मिला है या खाते में राशि नहीं दिख रही है, वे cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर स्टेटस देख सकते हैं।
- वेबसाइट पर जाएं और “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प चुनें।
- वहां अपनी समग्र आईडी या लाड़ली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- “Get OTP” पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपका भुगतान स्टेटस दिखाई देगा।
अगर ₹1500 खाते में नहीं आए तो क्या करें?
अगर किसी लाभार्थी के खाते में राशि नहीं आई है, तो इसके पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं —
- बैंक खाते का ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है।
- आधार कार्ड और बैंक अकाउंट लिंक नहीं हैं।
- लाभार्थी योजना की पात्रता शर्तें पूरी नहीं करतीं।
- या फिर लाड़ली बहना योजना का ई-केवाईसी पेंडिंग है।
सरकार ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी और आधार-बैंक लिंकिंग पूरी कर लें, ताकि आने वाली किस्तों का लाभ उन्हें समय पर मिल सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel