Uttar Pradesh में एलपीजी सिलेंडरों की कथित किल्लत के बीच कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
Hapur जिले के असौड़ा गांव में पुलिस और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
सपा नेता के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर
छापेमारी के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल रेहान के घर से 55 भरे हुए गैस सिलेंडर और कई खाली सिलेंडर बरामद किए गए।
हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
यूपी हापुड़ में सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से 55 भरे और कई खाली सिलेंडर बरामद हुये।
योगी जी को बदनाम करने की करारी साजिश-
जनता सब देख रही है… आपके आसपास कोई कालाबाजारी दिखे तो तुरंत पुलिस से शिकायत करें! pic.twitter.com/6nKxLF2LRs
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) March 12, 2026
जरूरतमंदों को महंगे दाम पर बेचने का आरोप
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपित नेता जरूरतमंद लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर एक सिलेंडर करीब 2000 रुपये तक में बेच रहा था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचायती घर के पास रहने वाला रेहान अपने घर में अवैध रूप से बड़ी संख्या में सिलेंडर जमा कर रहा है।
सूचना के बाद हुई छापेमारी
सूचना मिलते ही पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया।
अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है और फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई का संकेत
प्रदेश में सिलेंडरों की कमी के बीच इस तरह की कालाबाजारी को सरकार की छवि खराब करने की साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
अधिकारियों ने साफ कहा है कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
जनता से अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel