योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. हेडगेवार का अनुशासित, समर्पित और ऋषितुल्य जीवन आज भी देशवासियों को ‘राष्ट्र सर्वप्रथम’ की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
माँ भारती के अमर सपूत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक व प्रथम सरसंघचालक, महान राष्ट्रसेवक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका अनुशासित, समर्पित और ऋषितुल्य जीवन आज भी हम सभी को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। pic.twitter.com/ftz13YKpZ4
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 18, 2026
उन्होंने डॉ. हेडगेवार को भारत माता का अमर सपूत और राष्ट्र का महान सेवक बताते हुए उनके योगदान को याद किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, संगठन और सेवा का अद्भुत उदाहरण है।
डॉ. हेडगेवार की जयंती पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जहां उनके विचारों और योगदान को स्मरण किया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel