रान के साथ बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया में जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिका की सैन्य व्यवस्था में बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव हुआ है। अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ Randy A. George को पद से हटा दिया गया है और उन्होंने तत्काल प्रभाव से रिटायरमेंट ले लिया।
यह कार्रवाई Pete Hegseth के निर्देश पर हुई, जिसने अमेरिकी रक्षा और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
STATEMENT:
General Randy A. George will be retiring from his position as the 41st Chief of Staff of the Army effective immediately. The Department of War is grateful for General George’s decades of service to our nation. We wish him well in his retirement.
— Sean Parnell (@SeanParnellASW) April 2, 2026
पेंटागन के अनुसार, जनरल Randy A. George ने अमेरिका के 41वें आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। उनकी जगह फिलहाल Christopher LaNeve को कार्यवाहक चीफ बनाया गया है, जो सीनेट द्वारा नए चीफ की नियुक्ति तक इस पद पर रहेंगे।
इस बड़े फेरबदल में दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी हटाया गया है:
- David Hodne (ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड)
- William Green Jr. (चैपलिन कोर प्रमुख)

लगातार हो रही हैं शीर्ष स्तर पर कार्रवाई
Pete Hegseth के पदभार संभालने के बाद से अब तक करीब एक दर्जन जनरल और एडमिरल हटाए जा चुके हैं।
जनरल Randy A. George ने सितंबर 2023 में पद संभाला था और उनका कार्यकाल अभी लगभग डेढ़ साल बाकी था। ऐसे में उनका हटाया जाना बेहद अहम माना जा रहा है।
ट्रंप प्रशासन के दौरान भी बड़े फैसले
इससे पहले Donald Trump के कार्यकाल में भी कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों को हटाया गया था।
- Lisa Franchetti
- Jim Slife
- Charles Q. Brown Jr.
इन फैसलों के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों ने समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया था या उन्हें पद से हटा दिया गया था।
कौन हैं रैंडी जॉर्ज?
Randy A. George वेस्ट पॉइंट मिलिट्री अकादमी के स्नातक और अनुभवी इंफेंट्री अधिकारी हैं।
- प्रथम खाड़ी युद्ध में भागीदारी
- इराक और अफगानिस्तान में सेवा
- Lloyd Austin के शीर्ष सैन्य सलाहकार रह चुके हैं
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel