हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे एक विमान से NASA के मून मिशन Artemis II का लॉन्च देखने का दुर्लभ नजारा सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को हैरान कर रहा है।
यह अनोखा अनुभव के. समाथा मोर नाम की एक महिला यात्री को मिला, जिन्होंने इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरे में कैद किया। आमतौर पर रॉकेट लॉन्च जमीन से बने व्यूइंग एरिया से देखा जाता है, लेकिन इस बार बादलों के ऊपर से अंतरिक्ष की ओर बढ़ते रॉकेट का दृश्य देखने को मिला।
महिला यात्री ने बताया कि वह अपने घर लौट रही थीं, तभी पायलट ने घोषणा की कि विमान का रूट थोड़ा बदला जाएगा ताकि यात्री इस ऐतिहासिक लॉन्च को देख सकें। United Airlines के इस फैसले ने यात्रियों को जीवन भर याद रहने वाला अनुभव दे दिया।
समाथा मोर ने सोशल मीडिया पर आभार जताते हुए लिखा कि यह उनके जीवन का “once-in-a-lifetime” अनुभव था और उन्होंने एयरलाइन को इस खास मौके के लिए धन्यवाद दिया।
Artemis II क्यों है खास?
Artemis II मिशन को “U-टर्न मिशन” कहा जा रहा है। इसमें अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पीछे से चक्कर लगाकर वापस पृथ्वी पर लौटेंगे।
- मिशन के दौरान लगभग 4 लाख किलोमीटर की यात्रा होगी
- Orion कैप्सूल करीब 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा
- Christina Koch इस मिशन में शामिल हैं और चंद्रमा के पास उड़ान भरने वाली पहली महिला बनेंगी
यह मिशन इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि Apollo 17 के बाद पहली बार इंसान चांद के इतने करीब पहुंचेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel