पूर्णिया के कस्बा क्षेत्र में बड़ा रेल हादसा हुआ है। वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रेलवे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।
यह हादसा कस्बा रेलवे गुमटी के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ। वंदे भारत ट्रेन जोगबनी से पाटलिपुत्र की ओर जा रही थी। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से यह दुर्घटना हो गई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे की वजह रेलवे गुमटी कर्मचारी की लापरवाही थी या लोग हाई स्पीड ट्रेन की अनदेखी करते हुए गुमटी पार करने की कोशिश कर रहे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं। असली वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। गौरतलब है कि जोगबनी से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली वंदे भारत एक हाईस्पीड ट्रेन है, जो करीब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। इसकी गति को देखते हुए जब भी ट्रेन गुजरती है तो आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel