भिवाड़ी (राजस्थान): खैरथल-तिजारा के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 7 मजदूरों के जिंदा जलने की खबर है, जबकि कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के समय फैक्ट्री में करीब 20-25 मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें उठते ही कुछ लोग बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई मजदूर अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
#WATCH | Rajasthan: Seven people burned to death in a fire that broke out in a chemical factory in Bhiwadi of Khairthal-Tijara district. Their bodies have been recovered. Firefighting operations are underway. More details awaited.
(Video Source: Fire Department) pic.twitter.com/VjxVALnjh3
— ANI (@ANI) February 16, 2026
प्रशासन और पुलिस ने शुरू की जांच
तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं, जबकि भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी मौके पर पहुंच रहे हैं। अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान फैक्ट्री में आग देखी और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री कई महीनों से बंद थी और अंदर बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से पहले 3 से 4 तेज धमाके भी सुनाई दिए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
"The fire mishap in Bhiwadi, Rajasthan, is tragic and deeply saddening. My condolences to those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of those injured," says PM Narendra Modi https://t.co/S5JI0Nk6S6 pic.twitter.com/tijnARspiQ
— ANI (@ANI) February 16, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel