कुआलालंपुर, मलेशिया:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आज मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचे, जहां मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत में मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री रमणन रामकृष्णन और उप विदेश मंत्री लुकानिस्मान बिन अवांग सौनी भी मौजूद रहे। आगमन के बाद दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia | PM Narendra Modi was welcomed by Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim, as he landed in Kuala Lumpur, for his two-day visit. https://t.co/c2n62sUtmg pic.twitter.com/mVkhd9egqz
— ANI (@ANI) February 7, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किए गए विशेष स्वागत से वे अत्यंत प्रभावित हैं और भारत-मलेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए बातचीत को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने भारत और मलेशिया के लोगों के बीच मजबूत संबंधों और सांस्कृतिक जुड़ाव को दोनों देशों की मित्रता की मजबूत नींव बताया।
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भाग लिया और प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वागत की गर्मजोशी दोनों देशों की साझा संस्कृति की विविधता को दर्शाती है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करना और अपनी कार में साथ लाना भारत के प्रति उनके सम्मान और दोस्ती का प्रतीक है।
#WATCH | At the Indian diaspora event in Kuala Lumpur, Malaysia, PM Narendra Modi says, "We have just seen a record-setting cultural performance. 800 dancers in perfect harmony. This performance will be remembered by our people for years to come. I congratulate all the… pic.twitter.com/k6MSLirsCV
— ANI (@ANI) February 7, 2026
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में बताया कि पिछले वर्ष वह आसियान शिखर सम्मेलन के लिए मलेशिया नहीं आ सके थे, लेकिन उन्होंने जल्द आने का वादा किया था और उसी वादे के अनुसार 2026 में अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में मलेशिया पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान 800 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रिकॉर्ड-तोड़ सांस्कृतिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने सभी कलाकारों को बधाई दी।
यह दौरा वर्ष 2015 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया का तीसरा दौरा है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, सांस्कृतिक सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel