खुद को भीम कथा वाचक बताने वाली अर्चना सिंह बौद्ध पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियाँ करने के आरोप लगे हैं। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवान हनुमान, भगवान गणेश, माँ दुर्गा और माँ काली को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक बातें कहती दिखाई दे रही है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद क्षेत्र के मलखानपुर गाँव का बताया जा रहा है, जहाँ अंबेडकर पार्क में भीम कथा का आयोजन किया गया था।
रसूलाबाद, कानपुर: "बुद्ध कथा" के नाम पर दिनदहाड़े माँ दुर्गा, माँ काली, भगवान गणेश और भगवान हनुमान सहित हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अत्यंत अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं तथा खुले तौर पर अपमान किया गया।#RasoolabadKanpur #Hinduphobia #HinduDeitiesInsult #DurgaKaliInsult… pic.twitter.com/2wkmugjC3r
— One India News (@oneindianewscom) December 27, 2025
वायरल वीडियो में अर्चना सिंह माँ दुर्गा के आठ हाथों, भगवान गणेश के सिर, माँ काली के स्वरूप और भगवान हनुमान के चेहरे को लेकर टिप्पणी करती है और लोगों से देवी-देवताओं की तस्वीरों के बजाय अभिनेता-अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगाने की बात कहती है। आरोप है कि वह हिंदू आस्था का मजाक उड़ाकर मंच से उकसाने वाले बयान देती नजर आ रही है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, हिंदू संगठनों में तीखा आक्रोश फैल गया और उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया।
बौद्ध कथा वाचक और आयोजक दोनों यूपी पुलिस की हिरासत में
आप अपने धर्म का प्रचार कर सकते हैं, लेकिन आपको अन्य धर्मों के पूजनीय देवी-देवताओं के बारे में अश्लील टिप्पणियाँ करने का कोई अधिकार नहीं है।#UPCustody #BuddhaKatha #HinduDeitiesInsult #ReligiousRespect #KanpurControversy
— One India News (@oneindianewscom) December 27, 2025
विरोध के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रसूलाबाद कोतवाली पहुँचे और प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कथावाचक अर्चना सिंह बौद्ध और कार्यक्रम के आयोजक गुलाब राम को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, आयोजन की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी, लेकिन कथा के दौरान तय शर्तों और मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप है। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि बाद में उसे जमानत मिल गई।

अर्चना सिंह हाथरस की रहने वाली बताई जा रही है। यूट्यूब पर उसके नाम से एक चैनल ‘Archana Singh Buddh Hathras’ है, जिस पर सैकड़ों वीडियो अपलोड हैं। इसके अलावा ‘Gautam Studio Gyanpurwa’ नाम के एक अन्य चैनल पर भी उसके और अन्य वक्ताओं के वीडियो साझा किए गए हैं, जिनके थंबनेल और कंटेंट को लेकर भी आपत्तियाँ सामने आई हैं। कुछ वीडियो के शीर्षक और थंबनेल पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों और चित्रों के इस्तेमाल का आरोप है।

इन पुराने वीडियो में अर्चना सिंह धार्मिक कथाओं की अलग व्याख्या करते हुए महिषासुर, माँ दुर्गा और अन्य पात्रों से जुड़ी विवादित बातें करती दिखाई देती है। वह अपने भाषणों में समाज को भड़काने वाले आरोप लगाती है और हिंदू पर्व-त्योहारों को लेकर भी विवादित टिप्पणियाँ करती नजर आती है। इसके अलावा, मणिपुर हिंसा और राजनीतिक नेतृत्व को लेकर भी उसके कुछ वीडियो चर्चा में रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में इसी तरह के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। मिर्जापुर में माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक गीत गाने के मामले में गायिका सरोज सरगम और उनके पति को गिरफ्तार किया गया था। इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने वाले कंटेंट और उससे जुड़े चैनलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार तेज होती जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel