Thane में पुलिस ने एक महीने पुराने गुमशुदगी के मामले का खुलासा करते हुए सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
जाँच में सामने आया है कि आरोपियों ने मेहजबीन के शौहर हसन और उसके दोस्त मुआजम पठान के साथ मिलकर महिला के प्रेमी अरबाज खान की बेरहमी से हत्या कर दी।
ड्रम में बंद कर नाले में फेंकी लाश
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक हरे रंग के ड्रम में बंद कर Vasai के नाले में फेंक दिया था।
पुलिस अब फरार आरोपियों—हसन और मुआजम—की तलाश में जुटी है।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जाँच में खुलासा हुआ कि मृतक अरबाज खान का मेहजबीन शेख के साथ प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी मिलने पर मेहजबीन के पति हसन ने अरबाज को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
आरोप है कि हसन और उसके साथियों ने अरबाज को पैसे देने के बहाने वसई बुलाया और फिर उसे बंधक बनाकर फिरौती मांगी।
जब अरबाज पैसे नहीं दे पाया, तो आरोपियों ने उसे प्लास्टिक पाइप से पीट-पीटकर मार डाला।
मोबाइल लोकेशन से खुला राज
अरबाज 3 अप्रैल को दादर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस जांच में उसकी आखिरी मोबाइल लोकेशन वसई में मिली, जिसके आधार पर मेहजबीन शेख को हिरासत में लिया गया।
कड़ी पूछताछ के दौरान मेहजबीन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर नाले से ड्रम में बंद सड़ा-गला शव बरामद किया गया।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।
यह मामला प्रेम प्रसंग, साजिश और हत्या का एक गंभीर उदाहरण बनकर सामने आया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel