प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया मुलाकात ने वैश्विक राजनीति का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन खास चर्चा उनकी आपसी केमिस्ट्री को लेकर हो रही है। बैठक और फोटो सेशन के दौरान मोदी और पुतिन कई बार आपस में बातचीत करते दिखाई दिए।
"After the proceedings at the SCO Summit venue, President Putin and I travelled together to the venue of our bilateral meeting. Conversations with him are always insightful," tweets Prime Minister Narendra Modi as the two leaders travel in the same car to the destination of their… pic.twitter.com/OxYTcgxB5F
— ANI (@ANI) September 1, 2025
दिलचस्प बात यह रही कि इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे और तीनों नेताओं के बीच बातचीत के साथ ठहाकों का दौर चलता रहा। जबकि हकीकत यह है कि ट्रंप लगातार भारत पर दबाव बना रहे हैं कि वह रूस से तेल का कारोबार बंद कर दे ताकि रूस की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचे और यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने में मदद मिल सके। मगर भारत ने अमेरिकी दबाव को मानने से साफ इनकार कर दिया है। इसके चलते अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लागू कर दिया।
इस पृष्ठभूमि में सामने आई एक तस्वीर ने ट्रंप की चिंता और बढ़ा दी है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में सवार होकर द्विपक्षीय वार्ता के लिए पहुंचते दिखे। यह दृश्य दोनों नेताओं के मजबूत रिश्तों और भरोसे को दर्शाता है। साफ है कि अमेरिका चाहे जितना भी दबाव बनाए, भारत-रूस के बीच बढ़ते सहयोग को तोड़ना आसान नहीं है। यही वजह है कि इस मुलाकात को वैश्विक कूटनीति में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel